231. सुभाषचंद्र बोस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कितनी बार रहे? (RPSC-2011)
-दो बार।
232. 'विदेशी शासन कितना भी अच्छा क्यों न हो, वह स्वराज की बराबरी नही कर सकता।' इस कथन में किसके विचार अभिव्यक्त होते है? (RPSC-2011)
-दयानंद सरस्वती।
233. धरातलीय सजावट की 'पीतरा ड्यूरा' का सर्वप्रथम प्रस्तुतीकरण किसमें किया गया? (RPSC-2013)
-इत्मादुद्दौला का मकबरा।
234. गाँधी से हुए पूना समझोता (पैक्ट) पर किसने हस्ताक्षर दिए थे? (RPSC-2013)
- बी.आर.अम्बेडकर।
235. कांग्रेस में किस अधिवेशन में सूरत विभाजन हुआ था? (RPSC-2013)
-23वें।
236. सितम्बर, 1920 के कलकत्ता के विशेष अधिवेशन में गाँधीजी के 'असहयोग की नीति' अपनाने के प्रस्ताव का किसने समर्थन किया था? (RPSC-2013)
-मोतीलाल नेहरू।
237. नालन्दा विश्वविद्यालय में 'रत्नसागर' क्या था? (RPSC-2013)
-पुस्तकालय।
238. भारत के भौमिकीय शैलक्रमो में से किसमें लौह अयस्क का समृद्ध भंडार पाया जाता है? (UPPSC-2015)
-धारवाड़ क्रम।
239. भारत की सबसे लंबी प्रयद्विपीय नदी है? (UPPSC-2015)
-गोदावरी।
240. उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दियो में वर्षा का कारक है? (RRBJunior Engineer-2014)
-पश्चिमी विक्षोभ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ