Type Here to Get Search Results !

26 | Static GK In Hindi | UPSC & RPSC के परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न।

251. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की टिका टिप्पणी पर उचित कार्यवाही करने की अंतिम जिम्मेदारी है? (UPPSC-2015)

-संसद की।

252. भारत के संविधान का कौनसा अनुच्छेद कानून के समक्ष समानता से सम्बंधित है? (UPPSC-2015)

-अनुच्छेद-14

253. भारत के संविधान की चौथी अनुसूची विवेचित करती है? (UPPSC-2015)

-राज्य सभा में स्थानों के आंवटन को।

254. लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान भारत के संविधान में किया गया है? (UPPSC-2015)

-अनुच्छेद-331 द्वारा।

255. संविधान के अन्तर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक है? (UPPSC-2015)

-न्यायपालिका।

256. भारत के संविधान के अन्तर्गत किसको राज्यो की सीमाओ को परिवर्तित करने की शक्ति प्राप्त है? (UPPSC-2015)

-संसद को।

257. लोक लेखा समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है? (UPPSC-2015)

-लोक सभा में।

258. अनुच्छेद-108 के अन्तर्गत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है? (UPPSC-2015)

-राष्ट्रपति द्वारा।

259. भारत की किस पंचवर्षीय योजना में 'सामाजिक न्याय एवं समानता के साथ संवृद्धि' पर बल दिया? (UPPSC-2015)

-9वीं योजना में।

260. सदाबहार क्रांति (Evergreen Revolution) भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयोग में लाई गई, इसका श्रेय किसको जाता है? (UPPSC-2015)


-डॉ.एम.एस.स्वामीनाथन।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad