टायफून क्या है ?
टायफ़ून एक कम दबाव का ऐसा तूफ़ान है जो समंदर के गर्म इलाक़ों से उठता है। प्रारंभिक अवस्था में इसे सिर्फ़ तूफ़ान माना जाता है लेकिन जब इसकी भीतरी हवाओं की रफ़्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा या फिर इससे ज़्यादा हो जाती है तो इसे टायफ़ून का नाम दे दिया जाता है। कई बार टायफ़ून की उच्चतम रफ़्तार 360 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई है।
टायफ़ून पश्चिमी प्रशांत महासागर से उठता है और जापान, ताइवान, फिलीपींस या पूर्वी चीन की ओर बढ़ता है। इसकी आगे बढ़ने की गति 65 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। एशिया में आने वाला ये तूफान सामान्यतया जून से नवंबर के बीच में आता हैं लेकिन अगस्त-सितंबर में इनका सबसे ज़्यादा ख़तरा बना रहता है. टायफ़ून 900 किलोमीटर से ज़्यादा के इलाक़े पर असर डाल सकता है।
World map में इसकी स्थिति भी दिखाएं।
जवाब देंहटाएंYe kha aata hai
जवाब देंहटाएंjaapan taiwan cjaapan tayiwan japan chin
हटाएं