Type Here to Get Search Results !

लोदी वंश के शासक - बहलोल लोदी, सिकंदर लोदी, इब्राहिम लोदी।



लोदी वंश (1451-1526 ई.) के शासक -

■ बहलोल लोदी (1451-1489 ई.) -

★ बहलोल लोदी ने अंतिम सैय्यद शासक आलमशाह को अपदस्थ कर लोदी वंश की स्थापना की।
★ बहलोल लोदी की मुख्य सफलता जौनपुर (1484 ई.) राज्य को दिल्ली सल्तनत में सम्मिलित करने की थी।
★ उसने बहलोली सिक्के जारी किये, जो अकबर से पहले तक उत्तरी भारत में विनिमय के मुख्य साधन बने रहे।
★ अब्बास खां शेरवानी कहता है कि, “बहलोल लोदी द्वारा दिल्ली की सत्ता हस्तगत करने पर अफगान टिड्डी के झुण्ड की तरह भारत की और चल पड़े।“

■ सिकंदर लोदी (1489-1517 ई.) -

★ बहलोल लोदी के उपरांत सिकंदर लोदी दिल्ली का सुल्तान बना, जो लोदी वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक सिद्ध हुआ।
★ सिकंदर लोदी ने 1504 ई. में आगरा नगर की स्थापना की तथा 1506 ई. में इसे अपनी राजधानी बनाया।
★ उसने नाप के लिए एक पैमाना ‘गज-ए-सिंदरी’ प्रारंभ किया तथा हिन्दुओं पर जजिया कर आरोपित किया।
★ सिकन्दर लोदी ने मुहर्रम और ताजिया निकालना बंद करा दिया। मस्जिदों को सरकारी संस्थाओं का रूप प्रदान करके उन्हें शिक्षा का केंद्र बनाने का प्रयत्न किया।
★ सिकंदर लोदी के अनुसार, “यदि मैं अपने एक गुलाम को भी पालकी में बैठा दूं तो मेरे आदेश पर मेरे सभी सरदार उसे अपने कन्धों पर बैठा कर ले जायेंगे।“
★ सिकंदर लोदी ने एक आयुर्वेदिक ग्रंथ का फारसी में अनुवाद करवाया, जिसका नाम ‘फरहंग-ए-सिकंदरी’ रखा गया।
★ सिकंदर लोदी गुलरूखी के उपनाम से फारसी में कविताएं लिखता था।

■ इब्राहिम लोदी (1517-1526 ई.) -

★ सिकंदर लोदी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहिम  लोदी दिल्ली का सुल्तान बना।
★ इसके शासनकाल में दिल्ली सल्तनत का पतन प्रारंभ हो गया। सभी राज्यों के गवर्नर स्वतंत्र शासकों जैसा व्यवहार करने लगे।
1517-1518 ई. में इब्राहिम लोदी व राणा सांगा के बीच ‘घाटोली का युद्ध’ हुआ, जिसमे लोदियों को पराजित होना पड़ा।
★ 1526 ई. में पानीपत के मैदान में इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ, जिसमे इब्राहिम लोदी की हार हुई।
★ इसे पानीपत के प्रथम युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। लोदियों के साथ-साथ दिल्ली सल्तनत का पतन हो गया।
★ इतिहासकार निमायमतुल्ला के अनुसार, “इब्राहिम लोदी के अतिरिक्त दिल्ली का कोई भी सुल्तान युद्ध में नहीं मारा गया।“

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad